Trending

Viral video: शर्म करो!, मरीज ने की उल्टी तो पत्नी से धुलवाई एंबुलेंस, वीडियो देख खोल उठेगा खून

Viral video: सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक बार फिर सरकारी अस्पतालों को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। खराब व्यवस्था के साथ-साथ अस्पतालों में अब इंसानियत भी नहीं बची है। इंटरनेट पर वायरल ये वीडियो चिंताजनक है। यहां एक महिला एंबुलेंस धोती नजर आ रही है। जब वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने उससे पूछा कि तुम ये क्यों कर रही हो? तो इसपर महिला कहती है कि एंबुलेंस स्टाफ ने उसे गाड़ी साफ करने को कहा है। चलिए शुरुआत से जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?

शर्म करो!, मरीज ने की उल्टी तो पत्नी से धुलवाई एंबुलेंस, Viral video

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो आपको हैरान, परेशान कर सकता है। वीडियो कथित तौर पर कटनी, मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है। जिसमें दिख रहा है कि एक महिला एंबुलेंस को बाहर से धोकर साफ कर रही है। जब वीडियो बनाने वाला व्यक्ति महिला से पूछता है कि आप ये क्यों साफ कर रही हो, आपको ये करने को किसने कहा, तो महिला जवाब देती है एंबुलेंस स्टाफ।

ये भी पढ़ें:- दुल्हन को देख दूल्हे ने ऐसा किया डांस, शर्म से लाल हो गए बाराती, वीडियो वायरल

एंबुलेंस स्टाफ ने नहीं दिखाई इंसानियत

दरअसल महिला के पति की तबीयत काफी खराब थी। हालत नाजुक होने पर उसके पति ने एंबुलेंस में ही उल्टी कर दी। इसी को लेकर एंबुलेंस स्टाफ ने महिला को गाड़ी साफ करने के लिए बोला। मरीज के परिवार के लिए एंबुलेंस स्टाफ का व्यवहार वाकई शर्मनाक है। जो दर्शाता है कि आज कल के समय में इंसानियत भी महंगी हो गई है।

ये भी पढ़ें:- शादी है या महासंग्राम…, दूल्हा-दुल्हन के बीच तगड़ा कंपटीशन, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

एंबुलेंस धुलवाने वाला बर्खास्त

आपको बता दें कि एंबुलेंस में मरीज को लाने के बाद उसे साफ करने का काम स्टाफ का होता है। मरीज और उसके परिवार का नहीं। ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसपर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मरीज की पत्नी से एंबुलेंस धुलवाने वाले को बर्खास्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- 19 हजार के लिए सबूत मांग रहे थे बैंक कर्मी!, मजबूर भाई कब्र से निकालकर बहन का कंकाल लेकर पहुंचा Video

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने डाली है। लोग इसको देखखर एंबुलेंस स्टाफ के व्यवहार पर सवाल उठा रहे है। एक ने कहा, “क्या इन लोगों में इंसानियत खत्म हो गई है।” तो वहीं दूसरे ने कहा, “भारत विश्व गुरु बनने की बात करता है, ऐसे बनेंगे हम विश्व गुरु।” अन्य ने कहा, “स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें