Big NewsUttarkashi News

टनल हादसा : मजदूरों का सब्र दे रहा जवाब, बार-बार पूछ रहे एक ही सवाल, हमें कब बाहर निकालोगे

उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए पिछले छह दिन से रेस्क्यू अभियान जारी है। लेकिन अब मजदूरों का सब्र जवाब दे रहा है। वह बोल रहे है कि हमें कब बाहर निकालोगे।

मजदूरों का सब्र दे रहा जवाब

जानकारी के अनुसार सुरंग में वेल्डिंग का काम कर रहे एमडी रिजवान ने यह जानकारी दी है। बता दें रिजवान सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार सुबह आठ बजे सुरंग में काम करने के लिए अंदर गए थे और गुरुवार सुबह बाहर आए।

श्रमिकों को किया आश्वस्त

एमडी रिजवान ने बताया कि जो भी मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हैं। वह एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि हमें कब बाहर निकालोगे। रिजवान ने सभी श्रमिकों को आश्वस्त किया है कि रेस्क्यू के लिए पाइप डालने का काम चल रहा है। जब पाइप पड़ जाएंगे तो सभी को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।

छठे दिन भी जारी है रेस्क्यू अभियान

गुरुवार देर रात लगभग दो बजे रेस्क्यू में कुछ दिक्कतें आई। जिस वजह से कुछ देर तक काम बंद रहा। लेकिन समाधान होने के बाद ऑगर मशीन ने 24 मीटर ड्रिल कर पाइप डाल दिये है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें