Dehradun NewsBig News

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर आवाजाही करने वाले यात्री ध्यान दें, पुलिस ने यातायात व्यवस्था में किए ये बदलाव

रक्षाबंधन के अवसर पर शहर के विभिन्न मार्गो पर अचानक बढ़े यातायात के दबाव के बाद मंगलवार को एसएसपी देहरादून ने नगर क्षेत्र में विभिन्न मार्गो का निरीक्षण करने के लिए सड़कों पर उतरे. इस दौरान उन्होंने रिस्पना पुल, जोगीवाला, हरिद्वार बाईपास रोड का निरीक्षण कर यातायात दबाव के कारणों का आंकलन किया.

पुलिस ने यातायात व्यवस्था में किए ये बदलाव

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने निरीक्षण के दौरान हरिद्वार रोड पर रिस्पना से मोहकमपुर फलाईओवर का निरीक्षण किया. एसएसपी ने कहा विभिन्न कटों से वाहनों के दूसरी लेन में जाने और यू-टर्न लेने के दौरान उक्त मार्ग पर सामने से आ रहे वाहनों के रूकने से यातायात का दबाव बढ़ जाता है. जिसे देखते हुए कैलाश अस्पताल के सामने बने कट और गोविन्द अस्पताल के पास के कट को बंद करने के निर्देश दिए हैं.

दो पहिया वाहनों को ही मिलेगी जाने की अनुमति

एसएसपी देहरादून ने कहा कि कैलाश अस्पताल कट से केवल दो पहिया वाहनों को ही जाने दिया जायेगा. कैलाश अस्पताल से जाने वाले सभी वाहन जिन्हें शहर में प्रवेश करना है वे सभी मोहकमपुर फ्लाइओवर के नीचे से यू-टर्न लेते हुए शहर में प्रवेश करेंगे. एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि कुछ लोगों की सहूलियत के लिए हाईवे पर यातायात बाधित न हो इसलिये समय की जरूरत और गाड़ियों की अत्यधिक संख्या के कारण उक्त कटो को बंद करना जरूरी हो गया था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें