UttarakhandBig NewsDehradun
Kanwar yatra में आने वाले यात्रियों को साथ लाने होंगे ये दस्तावेज नहीं तो एंट्री पर लगेगी रोक

आगामी Kanwar yatra के मद्देनजर डीजीपी अशोक कुमार ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और राजस्थान के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक में आईबी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक में डीजीपी अशोक कुमार ने यात्रा में आने वाले बाहरी राज्यों के यात्रियों को अपने साथ पहचान पत्र अनिवार्य रखने के निर्देश दिए।
डीजे पर रहेगा नियंत्रण
डीजीपी अशोक कुमार ने बैठक के दौराण कहा कि Kanwar yatra में डीजे पर नियंत्रण रहेगा। वहीं कांवड़ कि ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं रहेगी। हरिद्वार क्षेत्र में करीब 5000 पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया जाएगा।
आने वाले हर कांवड़िए को अपने साथ पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। यात्रा के दौरान चारधाम वाले वाहनों को डाइवर्ट किया जाएगा। वहीं इस बार कांवड़ियों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी