Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल का हिस्सा टूटा, बड़ी संख्या में मजदूरों के फंसे होने की आशंका

उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा टूट गया है। बताया जा रहा है सुरंग के अंदर 36 से ज्यादा मजूदर फंसे हुए हैं।

बड़ी संख्या में मजदूरों के फंसे होने की आशंका

जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि अभी इसकी सटीक सूचना नहीं है कि सुरंग के अंदर कितने मजदूर फंसे हुए हैं। कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। अंदर फंसे लोगों के लिए ऑक्सीजन पाइप डालने का कार्य किया जा रहा है।

मजदूरों का रेस्क्यू जारी

हादसे की वजह भूस्खलन होना बताई जा रही है। सिलक्यारा की ओर सुरंग के द्वार से 200 मीटर की दूरी पर यह भूस्खलन हुआ है। जबकि जो मजदूर काम कर रहे थे वो वाहन द्वार के 2800 मीटर अंदर हैं। रेस्क्यू के लिए जिला प्रशासन के साथ एसडीआरएफ की टीम और पुलिस भी मौके पर ही मौजूद है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें