Big NewsDehradun NewsUttarakhand

गैरसैंण में हुई संसदीय मर्यादा चूर चूर, यशपाल आर्य का आरोप

गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र को तय समय की अवधि से पहले समाप्त करने को लेकर कांग्रेस लगातार आक्रामक दिखाई दे रही है। आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार तीखा हमला किया है।

संसदीय नियमों की अनदेखी के लगाए आरोप

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर सत्र की अवधि से पहले समाप्त करने, विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का निलंबन और विपक्ष के सवालों पर सरकार की अनदेखी के भी आरोप लगाए। आर्य ने कांग्रेस के विधायकों के निलंबन पर सवाल उठाते हुए कहा की ये संसदीय नियमों की अनदेखी है। विपक्ष के सवालों से सरकार सत्र में बचती रही साथ ही ज्वलंत मुद्दों पर विपक्ष की आवाज को भी दबाया गया है।

सरकार के पास आय के साधन जुटाने का कोई प्लान नहीं: यशपाल

नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा 2022 के बजट का सरकार 41 फीसदी ही खर्च कर पाई है। विभागों में पैसा जारी होने के बाद भी बजट खर्च न करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यशपाल आर्य ने कहा सरकार के पास आय के साधन जुटाने का कोई प्लान नहीं है और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी अपने चरम पर है।

बीजेपी के राज में चरमरा गई है कानून व्यवस्था

कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस वार्ता के दौरान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार अंकिता हत्याकांड, पेपर लीक मामलों पर चुप्पी साधे हुई है। प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है।

राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष पर लगाए आरोप

कांग्रेस ने प्रेस वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्यपाल ने अपने दायित्व को सही तरह से नही निभाया है। सत्र के दौरान केवल सरकार का गुणगान करते ही नजर आए। आर्य ने राज्यपाल पर संसदीय नियमों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए उन्हें राज्यपाल के पद से हटाने की मांग की ।

सरकार के लिए गैरसैंण अब गैर हो चुकी है: प्रीतम

प्रेस वार्ता के दौरान प्रीतम सिंह ने कहा की राज्य सरकार ने कई विभागों में बजट में कमी की है। अभी तक राज्य सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। आगे प्रीतम ने कहा सरकार के लिए गैरसैंण अब गैर हो चुकी है। सदन को कम करने का काम भी सत्ता के इशारे पर ही हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें