बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सोशल मीडिया पर वह आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ सुर्ख़ियों में बनी हुई है। खबर आ रही है कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं।
गुरूवार को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में साथ हुए थे स्पॉट
अभिनेत्री को गुरूवार को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में राघव के साथ देखा गया था। इससे पहले भी वह राघव के साथ कई बार पैपराजी द्वारा स्पॉट की गई थी।
सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में तस्वीरें वायरल होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है की दोनों डेट कर रहे है। खबरों की माने तो दोनों रिलेशनशिप में है। हांलाकि इसको लेकर दोनों ने ही खुलासा नहीं किया है। अब खबर आ रही है की दोनों के परिवार भी आपस में मिल रहे है।
राघव और परिणीति के परिवारों में मेल मिलाप शुरू
बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा की डेटिंग की खबरें फ़ैल रही है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है। अब खबर आ रही है की दोनों के परिवार आपस में मिल रहे हैं। जिससे सोशल मीडिया पर लोग दोनों की शादी को लेकर बात कर रहे हैं।
संसद में राघव को परिणीति के नाम से चिढ़ाया
हाल ही में दोनों को एक रेस्टोरेंट में साथ स्पॉट किया गया था। जिसके बाद मीडिया ने राघव से परिणीति के साथ शादी को लेकर सवाल भी पूछा था। जिसपर राघव ने कहा की मुझसे राजनीती से जुड़ें हुई प्रश्न पूछें, परिणीति पर नहीं।
संसद में भी राघव को परिणीति के नाम से चिढ़ाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। वीडियो में सांसद उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ मजाकिया अंदाज़ में कहते है की आपने (राघव )पहले ही सोशल मीडिया पर बहुत जगह ली हुई है। आज आपके चुप रहने का दिन है। जिस पर राघव यह बात सुनकर मुस्कुराते हैं।