Dehradun NewsHighlight

जागरूकता अभियान : बिना हेलमेट सड़कों पर गाड़ी दौड़ाने वाले युवाओं के अभिभावकों को किया जा रहा जागरूक

राजधानी देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए देहरादून पुलिस ने नया अभियान चलाया है. सड़कों पर बिना हेलमेट के बाइक या स्कूटी दौड़ाने वाले युवाओं को पुलिस रोक कर उनके अभिभावकों को फ़ोन कर जागरूक किया जा रहा है. पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 352 युवाओं के चालान काटे हैं.

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाये हुए है. पुलिस ने बीते सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में बिना हेलमेट के 204 ,रेश ड्राइविंग करने वाले आठ, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 129, बिना डीएल के गाड़ी चलने वाले साथ और ड्रंक एण्ड ड्राइव में चार युवाओं के चालान काटे हैं.

अभिभावकों को फ़ोन कर रही पुलिस

पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए, उनके अभिभावकों से संपर्क कर रही है. जिसके माध्यम से अभिभावकों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपने स्तर पर भी युवाओं की काउंसलिंग करें और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें