UttarakhandDehradun News

Pankaj Tripathi: स्रोत महोत्सव में शामिल होने देहरादून आए कालीन भैया, देवभूमि के बारे में पंकज त्रिपाठी ने कहा ये

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) बीते दिन देवभूमि उत्तराखंड आए। बता दें कि देहरादून के परेड ग्राउंड में तारा फाउंडेशन की ओर से स्रोत महोत्सव की शुरुआत की गई। जिसमें पांडवाज समेत कई कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। ऐसे में इस समारोह में अभिनेता पंकज त्रिपाठी को भी बुलाया गया था। भारी संख्या में लोग अभिनेता को देखने के लिए परेड ग्राउंड पहुंचे थे।

देवभूमि के बारे में Pankaj Tripathi ने कहा ये

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने ही इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने देवभूमि के बारे में बात करते हुए कहा कि यहां की पवित्रता उन्हें काफी पसंद है। वो मसूरी चुपचाप घूमके चले आते है। पर्यटक यहां आते है और इन पहाड़ों की पवित्रता नहीं समझते तो उन्हें दुख होता है। इधर-उधर कूड़ा फेंक देते है। सभी को इस पवित्रता का ख्याल रखना चाहिए। आगे उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी से उनके बचपन की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं।

देहरादून के परेड ग्राउंड में स्रोत महोत्सव

बता दें कि तारा फाउंडेशन के द्वारा देहरादून के परेड ग्राउंड में स्रोत महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा कई प्रकार के स्टॉल भी लगे हुए है। जहां लोगों द्वारा खाने-पीने की चीजें, मधुबनी पेंटिग और हस्तकला के उत्पाद काफी पसंद किए गए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें