Haridwar NewsBig News

हरिद्वार पहुंचे पाकिस्तानी हिन्दू, गंगा में विसर्जित की अपने परिजनों की अस्थियां

पाकिस्तान से उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे यात्रियों ने अपने परिजनों की अस्थियां गंगा में विसर्जित की। बता दें पाकिस्तान से 223 हिंदू यात्री भारत पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने हर की पौड़ी स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर करीब 20 लोगों की अस्थियों को गंगा में विसर्जन किया।

हरिद्वार पहुंचे पाकिस्तानी हिन्दू

बता दें पाकिस्तान से आए हिंदू यात्री इन अस्थियों को पाकिस्तान से भारत लेकर पहुंचे थे। यात्री पाकिस्तान में ये अस्थियां कई सालों से अपने पास रखे हुए थे। यात्रियों ने रविवार को मां गंगा की गोद में अस्थियों का विसर्जन किया। ताकि उनके पूर्वजों को मोक्ष प्राप्त हो सके।

गंगा में विसर्जित की अपने परिचितों की अस्थियां

पाकिस्तान से आए एक हिंदू अनिल कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह कुल 25 दिनों की यात्रा है। मैं अपने पिता की अस्थियां लेकर हरदिदवार आया हूं। आज मैंने अपने पिता की अस्थियां गंगा नदी में विसर्जित कर दी हैं। बता दें पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाले हिंदू तीर्थ यात्री मां गंगा को अपना आराध्य मानते हैं।

ये है मान्यता

मान्यता है कि यदि अस्थियों का विसर्जन मां गंगा में किया जाए तो व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी मान्यता के चलते पाकिस्तानी हिंदू यात्री मां गंगा में अस्थियों का विसर्जन करने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान शदाणी दरबार के 9वें गुरु स्वामी युधिष्ठिर लाल भी मौजूद रहे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें