
इस वक्त जहां पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी हुई है। तो वहीं पाकिस्तान एक बार फिर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दरअसल नए साल के पहले दिन यानी एक जनवरी को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ (poonch) में ड्रोन(Drone) के जरिए गोला बारूद(explosives) और कासतूस भिजवाए। उसकी इस नापाक हरकत के बाद एजेंसियां अलर्ट हो गई है। आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान ये हरकत कर रहा है।
नए साल पर भी बाज नहीं आ रहा Pakistan
ड्रोन के जरिए जम्मू के पुंछ इलाके में पाकिस्तान द्वारा विस्फोटक और कारतूस से भरे पैकेट गिराए गए। पैकेट मिलने के बाद सेना अलर्ट मोड पर आ गई है। पूरे इलाके में तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आपको बता दें कि ये ड्रोन लाइन ऑफ़ कंट्रोल के पास पुंछ के खाड़ी करमाड़ा इलाके में घुस आया।
ड्रोन से भारत में भेजा गोला-बारूद
जिसके बाद एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। साथ ही ड्रोन के उड़ान ट्रैक की भी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। सुरक्षा को मदयनजर रखते हुए प्रशासन ने पिछले कुछ दिनों कई हिस्सों में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। इस बैन के बाद ये दूसरी घटना है जब Loc में ड्रोन देखा गया।
24 घंटे में दूसरी घटना
सुरक्षा बलों ने विस्फोटक सामग्री को कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा एजेंसियां पता लगा रही है कि इसके पीछे कौनसा आतंकी नेटवर्क है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा हो। 24 घंटे के अंदर ये दूसरी घटना है जब भारत में ड्रोन घुसा है। इससे पहले सांबा के फूलपुर में ड्रोन दिखाई दिया था।