Big NewsDehradun NewsUttarakhand

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवती की मौत

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलेथा में पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसा हुआ। हादसे में युवती को अस्पताल ले जाते वक्त मौत ही गई। बता दें एक अनियंत्रित बस ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी।

अस्पताल ले जाते वक्त युवती की मौत

जानकारी के अनुसार बस तेज रफ़्तार में चल रही थी। जिस कारण ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित हो गयी। इस दौरान बस ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवती की मौत हो गई।

मृतका युवती की पहचान नंदनी कोटियाल के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक युवती हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय की टॉपर, गोल्ड मेडलिस्ट, और संस्कृत से पीएचडी कर रही थी ।

बस चालक को कब्जे में लिया

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की बताई जा रही है। इस हादसे के बाद पुलिस ने बस और बस चालक को कब्जे में ले लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें