Trendinghighlight

OYO में बुकिंग के लिए अब कपल्‍स को दिखाना होगा ये सर्टिफिकेट, लागू हुए नए नियम

होटल बुकिंग कंपनी OYO ने नए साल के साथ नए नियम लागू कर दिए है। चेक-इन नियम में OYO ने बदलाव किया है। अब ओयो होटलों में अनमैरिड कपल्स(oyo unmarried couples) रूम नहीं ले पाएंगे। सिर्फ पति-पत्नी ही ओयो के होटल्स में कमरा ले सकेंगे।

बता दें कि अभी फिलहाल इस नियम को सबसे पहले मेरठ में लागू किया गया है। इस नए नियम के प्रति फीडबैक और असर को देखकर इसे अन्य शहरों में भी लगाया जाएगा। नियम के तहत, सभी कपल्स को चेक-इन के दौरान अपने रिश्ते का वैध प्रमाण देना होगा। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान भी ये नियम लागू होगा।

अनमैरिड कपल्‍स को अब OYO रूम में नहीं मिलेगी एंट्री

बता दें कि ओयो ने मेरठ में अपने पार्टनर होटलों को इस नियम का पालन करने का निर्देश दे दिया है। कंपनी की माने तो मेरठ के साथ कुछ अन्य शहर भी है जहां पर स्थानीय निवासियों और नागरिक समूहों ने OYO में अनमैरिड कपल्स के चेक-इन की रोक की मांग की थी।

नए नियम का समय-समय पर किया जाएगा रिव्यू

ओयो उत्तर भारत के क्षेत्र प्रमुख पावस शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘‘ओयो सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य प्रथाओं को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही हम इन बाजारों में कानून प्रवर्तन और नागरिक समाज समूहों की बात सुनने और उनके साथ काम करने की अपनी जिम्मेदारी को भी पहचानते हैं।’’

कंपनी इन नए नियम के प्रभाव की समय-समय पर रिव्यू करती रहेगी। OYO की माने तो इस नए नियम से ब्रांड को स्टूडेंट्स, बिजनेस टूरिस्टों, फैमिली, धार्मिक टूरिस्टों और जो सोलो ट्रेवेल करते है उनके लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बनना चाहती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button