Dehradun NewsHighlight

स्वास्थ विभाग से निकाले गए कर्मियों का सचिवालय कूच, गिरफ्तार

outsource karmi

देहरादून से एक बड़ी खबर है। स्वास्थ विभाग के आउटसोर्सड कर्मियों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई है। पुलिस ने कई कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कई महिला कर्मी चोटिल हुईं हैं।

कोरोना काल के दौरान स्वास्थ विभाग की व्यवस्था संभालने के लिए विभाग ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को भर्ती किया था। इन कर्मियों को कोरोना का दौर खत्म होने के बाद हाल ही में मार्च में सेवा से निकाल दिया गया।

इसके बाद से ही ये आउटसोर्स कर्मचारी लगातार अपना कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहें हैं। इसी क्रम में इन कर्मियों ने आज सचिवालय कूच की योजना बनाई थी। इसके चलते बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

तय कार्यक्रम के मुताबिक ये कर्मचारी नारेबाजी करते हुए सचिवालय की तरफ बढ़े। पहले पुलिस ने इन्हे रोकने की कोशिश की लेकिन कर्मचारियों ने आगे जाना चाहा। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने हल्का बल प्रयोग शुरु कर कर्मियों को रोकना शुरु किया। इस आपाधापी में कई आउटसोर्स कर्मी चपेट में आ गए। आउटसोर्स महिला कर्मी चोटिल हुईं तो कुछ गश खाकर गिर पड़ीं। इस दौरान पुलिस ने भी कई कर्मियों को हिरासत में ले लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें