Big NewsUttarakhand

देहरादून में हुए बवाल की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आज की पथराव और लाठीचार्ज की घटना की विस्तृत मजिस्ट्रेट जांच के अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना की मजिस्ट्रेट जांच के लिए शासन द्वारा आयुक्त गढ़वाल मण्डल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

आपको बता दें कि देहरादून में बेरोजगार संघ के आह्वान पर हुए प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने युवाओं पर लाठीचार्ज किया है।

इस लाठीचार्ज में कई युवाओं को चोटें आईं हैं। कई युवा गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। कुछ युवतियों को भी चोट लगनी की खबर है। वहीं कुछ पुलिस वालों को भी पत्थर लगे हैं।

इसके बाद कल के लिए बेरोजगार संघ ने बंद का आह्वान किया है। ऐसे में कल यानी शुक्रवार को भी हालात तनावपूर्ण हो सकते हैं।

इस बीच सीएम ने इस पूरी घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें