Dehradun NewsBig News

ग्लोबल इंवेस्टर समिट को लेकर विपक्ष ने साधा धामी सरकार पर निशाना, माहौल को बताया कॉपी पेस्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन के सफल दौरे के बाद विपक्ष ने धामी सरकार को ग्लोबल इंवेस्टर समिट को लेकर घेरने का काम किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने ग्लोबल इंवेस्टर समिट के माहौल को कॉपी पेस्ट करार दिया है।

धामी सरकार पर साधा विपक्ष ने निशाना

रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान माहरा ने धामी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर समिट को लेकर सरकार जो माहौल बना रही है वो कॉपी पेस्ट है। 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जो बातें बोली थी। वही आज सीएम धामी बोल रहे हैं।

USHA कंपनी के साथ MOU साइन करने पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने धामी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस USHA कंपनी के साथ सरकार ने एमओयू साइन किया है। वह पहले से ही उत्तराखंड में काम कर रही है, तो नया इन्वेस्टर कहा है। माहरा ने कहा इन्वेस्टर लाने के लिए राज्य के हालात बेहतर होने चाहिए। जोकि वर्तमान में बदहाल हैं।

2018 में कितनी कंपनी प्रदेश में आई : माहरा

माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार को 2018 के आकड़े बताने चाहिए की कितनी कंपनी उत्तराखंड में आई है और कितनी अभी तक बंद हो चुकी है। माहरा ने कहा अक्टूबर 2022 में राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 4% थी, लेकिन आज उत्तराखंड बेरोजगारी के दर में दोगुना आगे बढ़ चुका है।

सरकार पर दागे माहरा ने सवाल

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने धामी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इंवेस्टर समिट से पहले Mckinsey Group कंपनी के साथ सरकार ने करार किया था। जिसका आज तक कोई काम धरातल पर देखने को नहीं मिल रहा है।

माहरा ने कहा जनवरी 2003 से नवंबर 2022 तक उद्योग के आंकड़े कांग्रेस ने प्रस्तुत किए हैं। भाजपा के सत्ता में आते ही आंकड़ों में गिरावट आने लगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें