Dehradunhighlight

सदन में गूंजा कानून व्यवस्था और आयुष्मान कार्ड का मुद्दा, यशपाल-संजीव आर्य पर हुए हमले की चर्चा

devbhoomi news

देहरादून : लंच के बाद सदन की कार्यवाही एक बार फिर से शुरु हुई। बता दें कि सदन में 1353.79 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट रखा गया। वहीं सदन की कार्यवाही जारी है। विपक्ष सरकार को अपने सवालों से घेरे हुए है। विपक्ष ने अब कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

गोविंद सिंह कुंजवाल ने आयुष्मान कार्ड को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने आयुष्मान कार्ड के जरिये इलाज में आ रही दिक्कतों का मसला भी सदन में उठाया। गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि अस्पतालों में भुगतान न होने से अस्पताल वाले इलाज से मना कर रहें हैं। जवाब में संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर ने भुगतान की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही कैलाश और मैक्स अस्पताल के भी आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध होने की जानकारी दी।

नेता प्रतिपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

वहीं इसके बाद सदन में कानून व्यवस्था के मसले पर नियम 58 के तहत चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। यशपाल आर्य और संजीव आर्य के काफिले पर हुए हमले का विपक्ष ने ज़िक्र किया। कहा कि पुलिस स्टेशन से 50 मीटर दूर हुआ हमला बताता है कि ये हमला राजनैतिक प्रश्रय मिला हुआ था। पीएम मोदी के राज्य में होते हुए भी इतनी बड़ी घटना होने पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Back to top button