UttarakhandBig News

Operation Ajay: इज़राइल में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वतन वापसी, सुरक्षित दिल्ली पहुंचे

Operation Ajay: इज़राइल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ‘ऑपरेशन अजय‘ शुरू कर चुकी है। इसके अंतर्गत इज़राइल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लाया गया है।

Operation Ajay के तहत इज़राइल में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वतन वापसी

शुक्रवार सुबह इज़राइल से भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया है। इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक आरती जोशी और आयुष मेहरा शामिल हैं। दोनों को शुक्रवार सुबह उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। इस दौरान दोनों ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का आभार जताया।

18 हजार भारतीयों के इज़राइल में होने की संभावना

बता दें स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड सरकार द्वारा इज़राइल से भारत लाए जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए उत्तराखंड सदन दिल्ली में व्यवस्था की गई है। दोनों के सकुशल वापस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक लगभग 18 हजार भारतीयों के इज़राइल में होने की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें