Big NewsDehradun News

पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती, दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर ज्वेलरी शोरूम में डकैती

राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजपुर रोड पर रिलायंस ज्वेलर्स में बदमाश लाखों के जेवर चोरी कर फरार हो गए। बता दें पांच बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे और गन पॉइंट पर चोरी कर फरार हो गए।

दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर ज्वेलरी शोरूम में डकैती

गुरुवार को पांच बदमाश सेंट जोसेफ के सामने लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बता दें पुलिस की वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्तता के चलते बदमाशों ने चोरी की लूट को अंजाम दिया है। ये लूट करोड़ों की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि घटना को देहरादून पुलिस ने चैलेंज के रूप में स्वीकार किया है। जल्द ही बदमाशो को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस के इकबाल को दी खुली चुनौती

बता दें राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून पुलिस वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त थी। जिसका बदमाशों ने फायदा उठाते हुए लूट को अंजाम दिया है। चोरी कर बदमाशों ने देहरादून पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती दी है। जिसे देहरादून पुलिस ने स्वीकार कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें