Big NewsPithoragarh News

पिथौरागढ़ में भूस्खलन की चपेट में आने से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के एलागाड़ के पास भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पिथौरागढ़ में भूस्खलन की चपेट में आने से एक की मौत

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के एलागाड़ के पास भूस्खलन की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। बता दें कि एलागाड़ के पास हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी मशीन खराब हो गई थी। जिसे ठीक करने के दौरान शनिवार शाम अचानक पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

खराब जेसीबी मशीन को ठीक करने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक 35 साल के कमल सिंह चिफलतरा निवासी शनिवार शाम को खराब जेसीबी मशीन को ठीक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान भूस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

नेपाल निवासी एक व्यक्ति घायल

भूस्खलन के कारण जहां एक की मौत हो गई तो वहीं नेपाल निवासी प्रकाश बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते कोतवाल कुंवर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को रेस्क्यू कर धारचूला अस्पताल पहुंचाया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें