UttarakhandBig NewsDehradun News

पति-पत्नी के झगड़े की कीमत डेढ़ साल के मासूम ने चुकाई, ऐसे हुई मौत

देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी के झगड़े की वजह से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

दंपति के झगडे की वजह से मासूम की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल का मासूम दून अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती था। जहां उसका उपचार चल रहा था। बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते उसे चिकित्सकों ने वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। इस दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया।

दंपति के बीच झगड़े के दौरान वेंटिलेटर की ट्यूब निकल गई। जिस वजह से बच्चे की हालत बिगड़ गई। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों के मुताबिक डॉक्टरों और वहां पर तैनात स्टाफ ने बच्चे को इनक्यूबेट कर करीब एक घंटे तक बचाने की कोशिश की। लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका।

पुलिस कर रही मामले की जांच

बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश गुसाई ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें