Dehradun NewsBig News

300 किलो मिलावटी मावे के साथ एक आरोपी अरेस्ट, देहरादून में यहां सप्लाई करने का था प्लान

प्रदेश में दिवाली के त्योहार को लेकर पुलिस नकली खाद्य पदार्थो की तस्करी की संभावना को देखते हुए जिले में चेकिंग अभियान चलाये हुए है. पुलिस ने लक्खीबाग में देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 300 किलो मिलावटी मावा बरामद किया है.

300 किलो मिलावटी मावे के साथ एक आरोपी अरेस्ट

त्योहारी सीजन पास है. आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरो के मंसूबों को पुलिस ने नाकाम किया है. नकली खाद्य पदार्थो की तस्करी की संभावना को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को चेकिंग करने के निर्देश दिए थे. इसी क्रम में पुलिस ने रविवार रात सिंगल मंडी तिराहे लक्खीबाग में चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने रात्रि चैकिंग के दौरान एक कार को आता देख तलाशी के लिए रोका.

डेयरियों में सप्लाई करने का था प्लान

कार की डिग्गी से पुलिस ने लगभग 300 किलो मिलावटी (सिंथेटिक) मावा बरामद किया. आरोपी अमित (36) पुत्र धर्मवीर निवासी मुजफ्फरनगर नकली मावे को मुजफ्फरनगर से बेचने के लिए लाया था. पूछताछ में आरोपी ने बताया की वो मावे को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, डेयरियों में सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें