Dehradun NewsBig News

एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश!, ट्रैक पर रखा था सरिया, बड़ा हादसा होने से टला

उत्तराखंड में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया. काठगोदाम से देहरादून आ रही देहरादून एक्सप्रेस ट्रैक पर सरिया रखा था. जिसके ऊपर ट्रेन चढ़ गई. इंजन के नीचे से आवाज और चिंगारी उठते ही लोको पायलट को खतरे का अंदेशा हुआ. जिसे देख पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया और बड़ा हादसा होने से टल गया.

ट्रैक पर रखा था 15 फीट लंबा सरिया

घटना बुधवार सुबह साढ़े चार बजे की है. जानकारी के अनुसार ट्रेन देहरादून की ओर आ रही थी. जैसे ही ट्रेन डोईवाला और हर्रावाला के बीच पहुंची लोको पायलट को तेज आवाज सुनाई दी. जिसे सुन लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. लोको पायलट के असिस्टेंट ने ट्रेन से नीचे उतरकर देखा तो इंजन के नीचे 15 फीट लंबा सरिया पड़ा मिला. किसी तरह सरिये को निकालकर ट्रेन को रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया.

पूर्व में भी सामने आ चुकी है इस तरह की घटना

लोको पायलट ने इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दे दी है. इसके साथ ही डोईवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है. बता दें ये कोई पहले मामला नहीं है. इससे पहले भी कुछ असामाजिक तत्वों ने रुद्रपुर स्टेशन से दूर उत्तर प्रदेश सीमा में स्थित बिलासपुर क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल रख दिया था. इसके अलावा इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों से इस तरह की घटना सामने आ चुकी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें