Big NewsChar Dham Yatra 2023

बद्रीनाथ के कपाट खुलने पर पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा, सीएम धामी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

बद्रीनाथ धाम के कपाट आज बर्फबारी के बीच भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। इस पावन अवसर के हजारों यात्री साक्षी बने। कपाट खुलने के बाद आज धाम में पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की गई।

बद्रीनाथ के खुले कपाट पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह सात जबकर 10 मिनट पर शुभ मुहूर्त पर खोल दिए गए हैं। इस दौरान धाम में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। धाम के कपाट खुलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा की गई। इस अवसर पर बद्रीनाथ मंदिर को 15 कुंतल फूलों से सजाया गया।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समस्त श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के सकुशल संचालन हेतु राज्य सरकार ने तमाम व्यवस्थाएं की हैं। कपाट खुलने के दौरान सीएम धामी के निर्देशों पर यात्रियों के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। जिस से श्रद्वालु गदगद हो उठे।

बैकुंठ धाम में अन्य तीर्थ व पर्यटक स्थलों में भी जुटने लगे लोग

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भू-बैकुण्ठ धाम के आसपास तप्तकुण्ड, नारद कुण्ड, शेष नेत्र झील, नीलकण्ठ शिखर, उर्वशी मन्दिर, ब्रह्म कपाल, माता मूर्ति मन्दिर तथा देश के प्रथम गांव माणा, भीमपुल, वसुधारा जल प्रपात एवं अन्य ऐतिहासिक व दार्शनिक स्थलों पर भी श्रद्वालुओं एवं पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button