Dehradun NewsBig News

करवाचौथ के दिन पत्नी की जान का दुश्मन बना युवक, तमंचे से किया मारने का प्रयास, फिर…

करवाचौथ के दिन जहां देशभर में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रख रही थी. वहीं देहरादून में एक युवक करवाचौथ के दिन अपनी पत्नी की जान का दुश्मन बना हुआ था. अपनी जान बचाने के लिए महिला को पुलिस की मदद लेनी पड़ी.

करवाचौथ के दिन पत्नी की जान का दुश्मन बना युवक

मामला देहरादून के रायपुर क्षेत्र का हैं. 20 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी की उसका पति तमंचा लहराते हुए घर पहुंचा है और उसे अपने पति से खतरा है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. इससे पहले की आरोपी महिला के साथ कुछ गलत कर पाता. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.

एक महीने पहले भी किया था महिला पर हमला

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने एक महीने पहले भी उसपर हमला किया था. जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई थी. पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का देसी तमंचा और दो कारतूस बरामद किए है. इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें