Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : ओमीक्रॉन का खतरा, दुबई से इस जिले में आए चार लोग

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: दुनियाभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में राज्य में भी कोरोना के नए मामलों पर नजर रखी जा रही है। दूसरे देशों से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे ही जार लोगों का पता चला है, जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं।

दुबई से रानीखेत लौटे चारों लोग ट्रेस कर लिया गया है। सभी सेल्फ मॉनिटरिंग पर हैं। दुबई से रानीखेत लौटे चारों प्रवासियों के ट्रेस हो जाने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि चारों प्रवासी कोरोना की डबल डोज लगा चुके थे और अपने घरों में सेल्फ मॉनिटरिंग पर हैं। उन्हें राजकीय अस्पताल बुलाकर स्वास्थ्य जांच के साथ कोरोना जांच संबंधी प्रपत्रों की जांच की गई।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को देहरादून में 12, अल्मोड़ा व ऊधमसिंह नगर में दो-दो, हरिद्वार व नैनीताल में चार-चार और पिथौरागढ़ जिले में केवल एक मामला सामने आया है। प्रदेश में कोविड के 164 एक्टिव केस हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या 67 देहरादून की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें