Entertainment

OMG 2 Box Office Day 6: फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कमाल जारी, 100 करोड़ के करीब पहुंची ‘ओएमजी 2’

OMG 2 Box Office Day 6: बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी यानि की अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कमाल जारी है। 11 अगस्त को रिलीज़ हुई फिल्म ‘OMG 2 Movie’ अच्छा कलेक्शन कर रही है। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म की बुधवार यानी की छटे दिन कमाई में थोड़ी सी गिरावट आई।

लेकिन फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। इस फिल्म के साथ सनी की ग़दर २ भी रिलीज़ हुई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सनी की फिल्म  ‘OMG 2 movie‘ के मुकाबले कमाई के मामलें में काफी आगे है।

 OMG 2 Movie का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म को रिलीज़ हुए छह दिन हो गए है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.26 करोड़ की कमाई की थी। जिसके बाद फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल आया। दूसरे दिन फिल्म ने 15 करोड़ की कमाई की। तो वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ के करीब बिज़नेस किया। पहले वीकेंड पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 43.11 करोड़ हुआ।

OMG 2 Box Office Day 6 कलेक्शन

फिल्म ने छटे दिन सबसे कम कमाई की। रिपोर्ट्स के अनुसार 16 अगस्त को फिल्म ने 7.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। ये फिल्म का अभी तक का सबसे कम कलेक्शन है। फिल्म ने अब तक 80.02 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

OMG 2 Movie की अब तक की कमाई

  • पहले  दिन- 10.26 करोड़
  • दूसरे दिन- 15.30 करोड़
  • तीसरे  दिन- 17.55 करोड़
  • चौथे दिन  – 12.06 करोड़
  • पांचवें  दिन- 17.10 करोड़
  • छटे दिन- 7.75 करोड़

100 करोड़ के करीब फिल्म

Akshay Kumar की फिल्म भले ही ग़दर 2 जितनी कमाई नहीं कर रही है। लेकिन फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अनुमान लाया जा रहा है की फिल्म आने वाले वीकेंड में  100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

Back to top button