highlightPithoragarh

बर्फबारी के बाद ओम पर्वत पर फिर उभरा ‘ऊं’, पर्यावरणविदों के साथ ही शिव भक्त भी खुश

पहली बार बर्फ ओम पर्वत से बर्फ गायब होने के कारण पर्यावरणप्रेमी बेहद ही परेशान थे। ओम पर्वत से बर्फ गायब होने के कारण पर्यावरणविदों की चिंताएं बढ़ गई थीं। लेकिन बर्फबारी होने से ओम पर्वत एक बार फिर दिखने लगा है। जिसके बाद से पर्यावरणविदों के चेहरे खिल उठे हैं।

बर्फबारी के बाद फिर दिखने लगा ओम पर्वत

व्यास घाटी के नाभीढांग स्थित ओम पर्वत में बर्फबारी हुई है। जिसके बाद एक बार फिर ओम पर्वत दिखने लगा है। बीते कुछ दिनों से नाभीढांग स्थित ओम पर्वत की बर्फ पिघलने से लोग काफी निराश थे। खासकर शिव भक्तों में इसके बाद से निराशा देखने को मिल रही थी। लेकिन एक बार फिर बर्फबारी होने से ओम पर्वत दिखने लगा है।

ऊं पर्वत से बर्फ गायब
ऊं पर्वत से बर्फ हो गई थी गायब

ओम पर्वत के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग

आपको बता दें कि ओम पर्वत को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है। ओम पर्वत के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। धार्मिक पर्यटक हो या फिर आम पर्यटक दोनों इसके दीदार कर खुश हो जाते हैं। ओम पर्वत में बर्फ दिखने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यावरणविदों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button