UttarakhandDehradunhighlight

गंगा नदी के बीच फंसा बुजुर्ग, पत्थर में बैठकर गुजारी रात, सुबह जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

ऋषिकेश में एक बुजुर्ग गंगा नदी में फंस गया। जिस कारण उसे पूरी रात पत्थर के ऊपर बैठकर गुजारनी पड़ी। सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो बुजुर्ग ने उन्हें आवाज दी। जब लोगों का ध्यान बुजुर्ग पर गया तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचकर जल पुलिस ने पहुंचकर बुजुर्ग का सकुशल रेस्क्यू किया।

गंगा नदी के बीच फंसा बुजुर्ग

घटना मंगलवार देर शाम की है। मुनिकीरेती जनकी सेतु के पास भगवान दास (65) गंगा में जल स्तर होने के कारण गंगा की धारा से आगे टापू पर चला गया और वहां पत्थर पर बैठकर उसकी आंख लग गई। जब वो उठा उसके आसपास नदी में जलस्तर बड़ा हुआ था।

जिस कारण पूरी रात बुजुर्ग नदी के बीच एक बड़े पत्थर में फंसा रहा। बुधवार की सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक पर गए स्थानीय युवक की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम मुनिकीरेती को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति जानकी सेतु के पास गंगा के बीच फंसा हुआ है। सूचना पाकर रेस्क्यू दल ने बुजुर्ग का रेस्क्यू किया।

Rishikesh news

सुबह जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

बुजुर्ग ने बताया कि मंगलवार शाम गंगा नदी में जल स्तर कम होने के कारण वह छोटी धारा को पार कर गंगा के बीच टापू पर चला गया और वही सो गया। देर रात जब उसकी आंख खुली तो आसपास नदी में पानी का जल स्तर बड़ा हुआ था। बुजुर्ग ने एक बड़े पत्थर पर बैठकर रात गुजारी। बुधवार सुबह जब लोगों को देखा तो मदद के लिए आवाज लगाई।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button