फोन चुराकर भाग रहा था जेबकतरा, चाचा को लगी भनक, सड़क पर ही बॉक्सर बन की धुनाई, VIDEO वायरल

जेबकतरा बड़ी ही चालाकी से चोरी करने आया था। लेकिन उसे चाचा जान का फोन चुराना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मोबाइल चुरा रहे चोर को चाचा ने अपनी ‘देसी बॉक्सिंग’ स्किल दिखा दी। चाचा ने जिस अंदाज में चोर को मारा उसकी वीडियो देख लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं। लोग बोल रहे हैं कि गलत आदमी से पंगा ले लिया भाई।
मोबाइल चोरी की कोशिश और चाचा को हुआ शक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग चाचा अपने परिवार के साथ दुकान पर खड़े हैं। तभी वहां पर एक चोर आता है। वो बड़ी ही चालाकी से चाचा के जेब से मोबाइल निकालता है। शुरुआत में चाचा को कुछ पता नहीं चलता। लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद उन्हें शक होता है। ऐसे में जैसे ही चोर वहां से जा रहा होता है चाचा पीछे से ही उसका हाथ पकड़ते है और सीधा एक्शन मोड पर आ जाते हैं।
चाचा बने बॉक्सर, चोर की कर दी धुनाई
शक होने पर चाचा चोर की धाती पर घूंसे ही घूंसे ही मारने लगते है। इसके बाद भी वो रुकते नहीं, पैरों से दांव लगाते है और चोर को जमीन पर गिरा देते हैं। गिराने के बाद वो उसे फिर उठाते है और खड़ा करके दोबारा से पीटना शुरू कर देते हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कहा, “ऐसे ही सिखाना चाहिए चोरों को सबक.” वहीं कुछ लोग मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “चाचा तो WWE के फाइटर निकले!”