Big NewsUdham Singh Nagar News

प्रेमजाल में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध, फिर अश्लील वीडियो कर दिया वायरल

उधम सिंह नगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया।

युवक ने महिला का अश्लील वीडियो किया वायरल

सितारगंज में एक युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया। युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया से महिला की युवक से हुई थी जान-पहचान

मिली जानकारी के मुताबिक साल 2019 में महिला की जान-पहचान सोशल मीडिया के जरिए खटीमा इस्लामनगर निवासी अनीस से हुई। दोनों के बीच बातचीत हुई और नजदिकियां बढ़ीं। सके बाद अनीस ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो वीडियो किया वायरल

बता दें कि महिला शादीशुदा थी। अनीस से शादी करने के लिए उसने अपने पति को तलाक दे दिया लेकिन तलाक के बाद अनीस ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। जब फिर से अनीस ने महिला से फिर शारीरिक संबंध बनाने को कहा तो महिला ने इंकार तक दिया इस पर युवक ने महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें