UttarakhandDehradun NewsHighlight

इंस्टाग्राम पर भेजी युवती को अश्लील तस्वीर, पैसों के लिए धमकाया, मुकदमा दर्ज

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक युवक ने इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ने वाली युवती को अश्लील फोटो भेज कर पैसे की मांग की। रुपए न देने पर आरोपी युवक ने फोटो इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी देते हुए युवती की फोटो दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज दी।

छात्रा ने दी पुलिस को तहरीर

मामले में बदरिया गांव निवासी मसूरी की रहने वाली एक छात्रा ने राजपुर पुलिस को तहरीर दी। छात्रा ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात मोहम्मद राशिद से हुई है। आरोपित ने पहले तो युवती से आम बातचीत की। इसके बाद आरोपी मोहम्मद राशिद उसे अश्लील तस्वीरें भेजने लगा। बाद में आरोपित ने उसे 14 हजार भेजने की डिमांड की।

रिश्तेदारों को भेजी युवती की तस्वीर

आरोपित ने युवती को धमकाया की अगर उसने रकम नहीं दी तो उसकी तस्वीरें उसके रिश्तेदारों को भेज देगा। इस दौरान युवती ने उसे 6000 रुपए दिए। पूरे पैसे ना मिलने पर आरोपी युवक ने युवती की तस्वीरें उसके रिश्तेदारों को भेज दी।

छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपित मोहम्मद राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें