NationalBig News

आज थी लास्ट डेट!, हिजाब विवाद के बाद नुसरत परवीन ने ज्वाइन की नौकरी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला का हिजाब खिंचने वाली कॉन्ट्रोवर्सी काफी चर्चाओं में रही। हालांकि अब इस पर एक अपडेट आया है। हिजाब विवाद के करीब 24 दिन बाद डॉक्टर नुसरत परवीन ने आज यानी 7 जनवरी को नौकरी ज्वाइन कर ली है। आज ज्वाइनिंग की लास्ट डेट थी। बताते चलें कि ज्वाइनिंग की डेट को दो बाद बढ़ाया गया था।

हिजाब विवाद के बाद नुसरत परवीन ने ज्वाइन की नौकरी

दो बार ज्वाइनिंग की डेट बढ़ाने के बाद सात जनवरी तक का उन्हें समय दिया गया था। दरअसल हुआ यू था कि सीएम नितिश कुमार ने नियुक्ति पत्र देने के दौरान महिला का हिजाब खींच लिया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। साथ ही कई यूजर्स और विपक्ष ने इसकी आलोचना भी की थी। बिना इजाजत के हिजाब उतारने की घटना के बाद नुसरत परवीन ने नौकरी ज्वाइन नहीं की थी। मुख्यमंत्री ने नुसरत को 15 दिसंबर को नियुक्ति पत्र दे दिया था।

nitish-kumar-hijab-video

सीएम नीतीश कुमार ने खींचा था हिजाब

बताते चलें कि पटना सदर अस्पताल में आयुष चिकित्सक नुसरत परवीन की ज्वाइनिंग होने थी। आज नौकरी ज्वाइन करने की लास्ट डेट थी। घटना के बाद उन्होंने नौकरी ज्वाइन ना करने का मन बना लिया था। हालांकि अब उन्होंने नौकरी ज्वाइन कर ली है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button