Entertainmenthighlight

ईसाई धर्म के बाद Nupur Sanon ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ की शादी, दिखाई वरमाला से सिंदूरदान तक की तस्वीरें

Stebin-Nupur SanonWedding Pics: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन (Nupur Sanon) शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेड स्टेबिन बेन (Stebin Ben) से पहले ईसाई रीति-रिवाजों के साथ शादी की। जिसके बाद कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे भी लिए। अब उन्होंने इस खूबसूरत पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

kriti sanon

ईसाई धर्म के बाद नुपूर सेनन ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ की शादी Stebin-Nupur Sanon Wedding Pic

बताते चलें कि आ 11 जनवरी को नुपूर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने उदयपुर में शादी रचाई। दो बार शादी की गई। पहले इसाई रीति-रिवाजों से और उसके बाद हिंदू ट्रेडिशन से शादी के बंधन में बंधे।

kriti sanon

उनकी वरमाला से सिंदूरदान तक की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कपल ने साझा की है।

kriti sanon

दिखाई वरमाला से सिंदूरदान तक की तस्वीरें

तस्वीरों में जहां नुपूर सेनन ने चेरी रेड और पीच कलर के कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहना। तो वहीं हैवी जूलरी के साथ पल्लू रखकर लहंगे के साथ पेयर किया।

kriti sanon

दुल्हन के जोड़े में वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं। तो वहीं दुल्हे राजा भी काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ सिर पर पगड़ी पहनी हुई थी।

kriti sanon

वरमाला की एक फोटो में दोनों स्टेबिन और नुपूर एक-दूसरे को हंसकर देख रहे हैं।

kriti sanon

तो वहीं एक तस्वीर में स्टेबिन दुल्हन की मांग में सिंदूर भरते नजर आए। एक फोटो में कृति बहन का मांग टीका भी सेट करती नजर आ रही हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button