UttarakhandDehradun NewsHighlight

देहरादून: लगातार बढ़ रहा डेंगू के मरीजों का आंकड़ा, तीन की मौत से मचा हड़कंप

देहरादून में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक जिले में डेंगू के तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए हैं। जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं लचर नजर आ रही है।

देहरादून में बढ़ रहा डेंगू के मरीजों का आंकड़ा

देहरादून में डेंगू की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बीमारी की तेज रफ्तार के आगे मनो सरकारी इंतजाम लड़खड़ाने लगे हो। जिले में अब तक डेंगू से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं एक मरीज की रिपोर्ट अस्पताल से नहीं मिलने के कारण अभी उसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

जिले की स्वास्थ्य सुविधा हुई लचर

डेंगू के प्रकोप के बीच जिल की स्वास्थ्य सुविधा लचर नजर आ रही है। आईसीयू से लेकर डेंगू वार्ड तक फूल नजर आ रहे हैं। सरकारी अस्पताल में बेड नहीं मिल पाने के कारण मरीजों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इसके अलावा प्लेटलेट्स के लिए मरीजों के तीमारदार भटक रहे हैं। दून अस्पताल ने ब्लड की कमी होने से मरीजों को प्लेटलेट्स देने में हाथ खड़े कर दिए हैं।

फिसड्डी साबित हो रहे प्रशासन के प्रयास

डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के आधे-अधूरे-अधूरे प्रयास फेल साबित हो रहे हैं। बता दें दून अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए करीब 100 बेड हैं। जबकि 10 बेड आईसीयू के हैं। लेकिन इस समय सभी बेड फुल हैं।

ऐसे करें डेंगू से बचाव

डेंगू से बचाव के लिए आप पूरे बांह के कपड़े पहनें। बता दें कि डेंगू का मच्छर दिन के उजाले में ही काटता है इसलिए इस समय अपना बचाव करना ज्यादा जरूरी है। आपने हाथ-पैरों को ढकना ना भूलें।

अपने घर के आस-पास पानी जमा ना होने दें। कहीं भी पानी जमा हो तो उसे तुरंत साफ कर दें।

पानी कि टंकियों को पूरी तरह से ढक कर रखें।

कूलर में अगर पानी है तो इसमें किरासन तेल डालें जिससे कि मच्छर पनप ना पाये।

मच्छरों को दूर करेने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें।

मच्छरों से बचने के लिए आप मस्कीटो रिपेलेंट जैसे- स्प्रे, मैट्स, कॉइल्स आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मच्छर हमेशा गहरे रंग की तरफ आकर्षित होते हैं। इसलिए हल्के रंग के कपड़े पहनने से आप मच्छरों से बच सकते हैं।

अपने घर के किचन, बाथरूम के सिंक और वॉश बेसिन में बिल्कुल भी पानी जमा न होने दें। इन सभी की कम से कम हफ्ते में एक बार अच्छी तरह से सफाई करें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें