Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में फिर बढ़ा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, दून और US नगर में सबसे ज्यादा केस

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में आज बुधवार को एक बार फिर से कोरोना मरीजों के आंकड़ों में बढो़तरी हुई है जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि देश के कई राज्यों में आज ओमिक्रोन में मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है.

बात करें उत्तराखंड की तो बता दें कि आज बुधवार को कोरोना के 26 मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। इसी के साथ आज बुधवार को 14 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के 142 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज बुधवार को अल्मोडा़ में 4, बागेश्वर में 0, चमोली में 0, चंपावत में 1, देहरादून में 7, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 2, पौड़ी गढ़वाल में 0, पिथौरागढ़ में 2, रूद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 0, उधम सिंह नगर में 9, उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 344513 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7412 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें