HighlightUttarakhand

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में मिले 24 नए मामले

उत्तराखंड में कोरोना वायरस धीरे धीरे पांव पसारने लगा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 24 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से सबसे अधिक मामले देहरादून जनपद से है। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

देहरादून में मिले सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित

बता दें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून से 21 मामले कोरोना संक्रमित पाए गए है। जबकि नैनीताल में दो और पौड़ी में एक व्यक्ति की कोविड जांच पॉजिटिव पाई गई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है। जबकि नौ पुराने मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमण के मामलों के साथ ही पाजीटीविटी रेट भी बढक़र 6.98 फीसद हो गया है।

पूर्व में जारी हो चुकी है स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी

रोज कोरोना संक्रमित की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य महकमा भी चिंतित है। हालांकि स्वास्थ्य महानिदेशक ने पूर्व में ही सभी जनपदों को एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरती जाए। इससे घबराने की नहीं बल्कि एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें