Dehradun NewsHighlight

अब अपराधिक घटना का मौके पर ही होगा प्राथमिक परीक्षण, सीएम ने किया फॉरेंसिक लैब वाहनों का फ्लैग ऑफ

प्रदेश में अपराध नियंत्रण करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीएम आवास में गृह विभाग के अधीन 6 फॉरेंसिक लैब वाहनों का फ्लैग ऑफ किया।

अपराधिक घटना का मौके पर ही होगा प्राथमिक परीक्षण

बताते चलें 65 लाख की लागत वाले प्रत्येक फॉरेंसिक लैब वाहन में ड्रग डिटेक्शन किट, एक्सप्लोसिव किट, फिंगर प्रिंट किट, फुट प्रिंट किट, डीएनए किट, फ्रिज, जनरेटर, साइबर सुरक्षा से संबंधित सॉफ्टवेयर, वीडियो कैमरा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन फॉरेंसिक लैब वाहनों के माध्यम से किसी भी अपराधिक घटना की मौके पर ही प्राथमिक परीक्षण संभव हो जाएगा।

इन जिलों के लिए रवाना किए फॉरेंसिक लैब वाहन

प्रथम चरण में ये फॉरेंसिक लैब वाहन देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल , ऊधमसिंह नगर , नैनीताल, अल्मोड़ा और श्रीनगर भेजे जा रहे हैं। इसके बाद सभी जनपदों के लिए यह व्यवस्था की जायेगी। इन वाहनों के लिए राज्य को केन्द्र सरकार से 3.92 करोड़ की धनराशि मिली है।

जांच प्रक्रिया में आएगी गति : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रणाली में तकनीकी सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इन वाहनों से न केवल जांच प्रक्रिया में गति आएगी बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें