National

केजरीवाल की धमकी से नहीं डरता, जेल से पत्र लिखकर सुकेश ने लगाया दिल्ली के सीएम पर आरोप  

जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए हैं। सुकेश ने दिल्ली की मंडोली जेल से अपने वकील के जरिए पत्र लिखकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा है। सुकेश ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने के लिए केजरीवाल को खरी-खोटी सुनाई है।

सीएम केजरीवाल की धमकी से नहीं डरता

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में बंद सुकेश ने दिल्ली के सीएम पर आरोप लगाते हुए दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होनें सीएम केजरीवाल को घपलेबाज बताया है। सुकेश ने कहा कि सीएम केजरीवाल अपने सहयोगियों के जरिए जेल में उसे और उसके परिवार को धमका रहे हैं, लेकिन वह उनकी धमकियों से डरेगा नहीं।

रेल मंत्री को लिखा था पत्र

बता दें की बीते दिनों सुकेश ने रेल मंत्री को भी पत्र लिखा था। उसने कहा था कि वह ओडिशा रेल हादसे के पीड़ितों के परिवारों को आर्थिक मदद देने की बात कही थी। उसने कहा था कि वह पीड़ित परिवारों की मदद के लिए 10 करोड़ की आर्थिक सहायता देना चाहता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें