Big News : अगले 50 साल में हिमालय में एक बूंद भी बर्फ नहीं दिखेगी, जानें ये किसने और क्यों कहा ? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अगले 50 साल में हिमालय में एक बूंद भी बर्फ नहीं दिखेगी, जानें ये किसने और क्यों कहा ?

Yogita Bisht
2 Min Read
किशोर उपाध्याय

टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बीच काफी नुकसान हुआ है। जिसके चलते उनके विधानसभा क्षेत्र चंबा में भी बारिश से नुकसान हुआ है।

प्रदेश में हो रही भारी बारिश से हुआ काफी नुकसान

टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बीच काफी नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र चंबा में भी बारिश से नुकसान हुआ है। भूस्खलन से पांच लोगों की मौत चंबा में हुई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश भर में राहत बचाव कार्यों के कार्य जारी है।

अगले 50 साल में हिमालय में एक बूंद भी बर्फ नहीं दिखेगी

किशोर उपाध्याय ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहतर काम इस समय कर रहे हैं। लेकिन हिमालय का प्रबंधन ठीक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अगले 50 साल में हिमालय में एक बूंद भी बर्फ नहीं दिखेगी।

ऐसा सिर्फ वो नहीं कहते ऐसा वैज्ञानिक भी कहते हैं। इसलिए हिमालय का प्रबंधन सही होना चाहिए। हिमालयी प्रबंधन अगर ठीक से हो गया तो फिर आपदा जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है।

प्रदेश में हुए नुकसान की भरपाई केंद्र सरकार भी करेगी

उन्होंने बताया कि घायलों के लिए एयर हेलिकॉप्टर की भी व्यवस्था की गई है। मृतकों के परिजनों को सहायता राशि भी आवंटित तत्काल की गई है। जो लोग बेघर हुए है उनके लिए पुनर्वास किया जाएगा।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जिन बच्चों ने अपने माता पिता को खोया है। ऐसे बच्चों की पढ़ाई का भी ख्याल सरकार रखेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो नुकसान हुआ है उसको लेकर भी केंद्र सरकार मदद करेगी। गर्भवती महिलाओं के लिए भी हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।