EntertainmentNational

मशहूर बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने स्टूडियो में लगाई फांसी, आर्थिक तंगी से थे परेशान

बॉलीवुड से एक दुखभरी खबर है। बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने अपने स्टूडियो में फांसी लगा ली। आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है।

पंखे से लटका मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार नितिन देसाई कल रात 10 बजे सोने के लिए अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक वो बाहर नहीं आए थे। तभी उनके बॉडीगार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया, पर दरवाजा किसी ने नहीं खोला। खिड़की से देखा गया तो नितिन देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आर्थिक तंगी से थे परेशान

वहीं बताया जा रहा है कि नितिन देसाई पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से परेशान थे। एक स्थानीय विधायक ने इस बारे में जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय विधायक महेश बालदी ने कहा है कि नितिन देसाई ने आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी की। वह काफी दिनों से वह परेशान थे। मेरे चुनाव क्षेत्र में ही उनका स्टूडियो है। उन्होंने कर्मचारियों के वेतन का भी भुगतान नहीं किया था। विधायक ने कहा था कि उन्होंने अपनी दिक्कत उसे बताई थी।

चार बार मिला नेशनल अवार्ड

नितिन देसाई एक्टर, फिल्ममेकर, आर्ट डिजाइनर, सेट डिजाइनर व प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में दुनियाभर में फेमस थे। नितिन देसाई ने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘लगान’, ‘देवदास’, ‘जोधा अकबर’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। उन्हें बेस्ट आर्ट डायरेक्शन के लिए चार बार नेशनल अवॉर्ड मिला था। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें