Haridwar NewsHighlight

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने मृतका के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत

मामला अम्बर तालाब का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है नवविवाहिता ने घर में पंखे से लटकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर महिला के परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी है।

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने मृतका के सुसराल वालो पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि हाल में ही उनकी लड़की का विवाह रूडकी निवासी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही लड़का मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। उन्हें शक है कि उनकी लड़की की हत्या की गई है ।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। गंगनहर के कोतवाली प्रभारी अमरजीत का कहना है कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही। उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें