Uttarakhand : नवनियुक्त कार्यवाहक DGP अभिनव कुमार ने की प्रेसवार्ता, गिनाई अपनी प्राथमिकता और चुनौतियां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नवनियुक्त कार्यवाहक DGP अभिनव कुमार ने की प्रेसवार्ता, गिनाई अपनी प्राथमिकता और चुनौतियां

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
ABHINAV KUMAR

अशोक कुमार के रिटायरमेंट के बाद गुरुवार को आईपीएस अभिनव कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया। डीजीपी का पद संभालने के बाद उन्होंने पुलिस मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकता और चुनौतियों को गिनाया।

अभिनव कुमार ने की प्रेसवार्ता

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि ट्रैफिक की चुनौती जघन्य अपराध से भी बड़ी है। ट्रैफिक पर हमें युद्ध स्तर पर काम करना होगा। इसके अलावा साइबर क्राइम भी बड़ी चुनौती है।

गिनाई अपनी प्राथमिकता और चुनौतियां

प्रदेश को ड्रग्स फ्री बनाने का जो लक्ष्य मुख्यमंत्री ने रखा है उस पर काम किया जाएगा। इसके साथ ही चार धाम यात्रा, कावड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है। जिसका समाधान किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से करना होगी प्राथमिकता

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध कम करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों की मुकाबले उत्तराखंड में अपराध कम है। वहीं प्रदेश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से कराना उत्तराखंड पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।