Big NewsDehradunUttarakhand

होली के मौके पर नई पेंशन योजना कानून का करेंगे दहन, 13 मार्च को विधानसभा घेराव का ऐलान

पुरानी पेंशन बहाली की मांग का लेकर इस बार भी होलिका दहन पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की तरफ से नई पेंशन योजना कानून की प्रतियों का दहन किया जाएगा। मोर्चा के अध्यक्ष ने देशभर के कर्मचारियों से आह्वान किया है कि एनपीएस के विरोध में सभी होलिका दहन में कानून की प्रतियों का भी दहन करें।

कानून की प्रतियों को दहन करने का किया आह्वान

राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने देशभर के कर्मचारियों से आह्वान किया है कि एनपीएस के विरोध में सभी होलिका दहन में कानून की प्रतियों का भी दहन करें। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को उठाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दे कई सालों से हर तीज-त्योहार पर पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को उठाया जाता है। इस साल भी होली दहन पर सभी शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, बैंककर्मी, पुलिसकर्मी, रेलवेकर्मी इस आंदोलन में शामिल होंगे।

13 मार्च को गैरसैंण घेराव का किया ऐलान

अध्यक्ष रावत ने बताया कि 13 मार्च को प्रदेश के हजारों एनपीएस कार्मिक गैरसैंण में विधानसभा का घेराव करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर एक मई को संसद मार्च की भी तैयारी की जा रही है। इसमें सभी राज्यों के एनपीएस कार्मिक शामिल होंगे। अध्यक्ष ने कहा की यदि प्रदेश सरकार और केंद्र अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय नहीं लेती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button