UttarakhandBig NewsDehradun News

आयुर्वेद विवि घोटाले की जांच में आया नया मोड़, रजिस्ट्रार को किया तलब

आयुर्वेद विश्वविद्यालय घोटाले की जांच में नया मोड़ आया है। मामले को लेकर विजिलेंस की टीम ने अब विवि के रजिस्ट्रार को विजिलेंस मुख्यालय में तलब किया है। जिसके बाद से से विवि में हड़कंप मचा गया है।

विवि के रजिस्ट्रार को किया तलब

विवि में घोटाले को लेकर हो रही जांच में विजिलेंस की टीम ने 20 जुलाई को विवि के रजिस्ट्रार अनूप गक्खड को विजिलेंस मुख्यालय में तलब किया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर पंकज पोखरियाल ने 19 जुलाई को पत्र भेजकर रजिस्ट्रार को विजिलेंस मुख्यालय में आकर बयान दर्ज करने को कहा है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक पत्र में कहा गया है कि छह जुलाई को मामले से जुड़े आठ बिंदुओं पर डॉक्यूमेंट सहित विजिलेंस मुख्यालय बुलाया गया है। बता दें आयुर्वेद विवि में नियुक्ति, खरीद फरोख्त व निर्माण कार्यों में हुई धांधली के बाद घोटाले की जांच की जा रही है। अब विवि के रजिस्ट्रार को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें