Entertainmenthighlight

ये क्या कर बैठीं Neha Kakkar?, गाने में ये स्टेप हुआ आउट ऑफ कंट्रोल – Lollipop Song

Neha Kakkar New Song Candy Shop: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘लॉलीपॉप रिलीज(Candy Shop Song) हुआ और विवादों में भी आ गया। कुछ लोग जहां इस गाने में नेहा के डांस स्टेप्स को अश्लील बता रहे हैं। तो वहीं कुछ इस गाने की लिरिक्स को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे है।

कुछ लोग तो उनपर देश की संस्कृति तक को खराब करने का इल्जाम लगा रहे हैं। दरअसल गाने में उनका एक डांस स्टेप पूरे विवाद की जड़ बना हुआ है। चलिए जानते है गाने के किस सीन के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

नेहा के नए गाने में ये स्टेप हुआ आउट ऑफ कंट्रोल Neha Kakkar New Song Candy Shop

हाल ही में नेहा कक्कड़ का नया गाना यूट्यूब पर आया। इस गाने को उन्होंने अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ बनाया। गाने के सिंगर नेहा और टोनी दोनों हैं। टोनी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ रहे है। उन्होंने म्यूजिक और लिरिक्स लिखी है साथ ही गाने को भी वो ही प्रोड्यूस कर रहे है।

नेहा का लॉलीपॉप गाना हुआ रिलीज

दरअसल नेहा कक्कड़ के ‘कैंडी शॉप’ गाने की एक क्लीप में एक डांस स्टेप को लेकर आपत्ति जता रहे है। साथ ही इसे अश्लील बता रहे हैं। लोगो का कहना है कि नेहा कक्कड वेस्टर्न पॉप क्लचर को कॉपी कर रही है जो कि काफी वलगर लग रहा है।

इसके लिए टोनी और नेहा दोनों ही निशाने पर आ गए। कुछ लोग बोल रहे है कि वो कोरियन के म्यूजिक वीडियो की नकल कर रहे है। लोग फिलहाल इस गाने से काफी भड़के हुए हैं और लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

यूजर्स कर रहे नेहा कक्कड़ को ट्रोल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर्स ने कहा, “ये नेहा धक्कड़ क्या करना चाहती है। भारतीय संस्कृति को किस दिशा में लेकर जा रही है। अब देश के युवा इससे क्या ही सीखेंगे।”

दूसरे  ने लिखा, “Tony Kakkar के गाने आजकल बस एक ही शब्द को 2 मिनट तक 100 बार रिपीट करने तक सिमट गए हैं, और अब ये सच में बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। Neha Kakkar भी क्यूट दिखने की पूरी कोशिश करती हैं। लेकिन हर बार क्रिंज ही लगता है, सच बताऊ तो इन दोनों को अब थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए।”

K-pop को कर रही कॉपी?

तो वहीं अन्य ने लिखा, “जब चलना बंद हो जाता है, तो ध्यान खींचने के लिए ज़बरदस्ती के हुक, बेकार लिरिक्स और चौंकाने वाली हरकतें की जाती हैं। स्टाइलिंग और पूरा लुक K-pop जैसा बनने की कोशिश है, लेकिन न तो ये क्यूट लग रहा है, न ही बोल्ड — उल्टा सब कुछ भद्दा और अटपटा लग रहा है।“

पहले भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी है नेहा

ऐसा नहीं है कि नेहा कक्कड़ पहली बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हो।कई बार वो अपने रिलेशन, शादी के आउटफिट्स और अपने डांस मूव्स के चलते पहले ही ट्रोलर्स के निशाने में आई है। इसके साथ ही उनके भाई टोनी कक्कर को भी उनके गाने की लिरिक्स को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल किया जाता है।

नेहा के फैंस कर रहे सपोर्ट

फिलहाल नेहा कक्कड़ की तरफ से इस ‘कैंडी शॉप’ गाने पर हो रहे विवादों को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान समाने नहीं आया है। हालांकि इस नए गाने पर उनके सपोटर्स इस ट्रैक को नए अंदाज में उनकी एक अलग कोशिश मानकर तारीफ कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button