UttarakhandBageshwar newsBig News

मानसून की दस्तक के साथ प्राकृतिक आपदा का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 400 मवेशियों की मौत

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही प्राकृतिक आपदा का कहर भी देखने को मिल रहा है। बागेश्वर के कपकोट में आकाशीय बिजली गिरने से 400 मवेशियों की मौत हो गई।

आकाशीय बिजली गिरने से मवेशियों की मौत

बागेश्वर में देर शाम से ही गरज चमक के साथ-साथ कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट तहसील क्षेत्र में बकरियों पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई ।

400 मवेशियों के मौत की पुष्टि

सूचना पाकर पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान 400 मवेशियों के मौत की पुष्टि हुई है। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने फोन के माध्यम से राजस्व टीम और पशुपालन विभाग को नुकसान का मुआयना कर जल्द से जल्द किसान को मुआवजे देने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें