UttarakhandBig News

National Games 2023 : मीरा और प्रभात ने किया शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में खुशी की लहर

गोवा में आयोज‍ित हो रहे राष्‍ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की बेटी मीरा और प्रभात ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद से प्रदेश में खुशी की लहर है।

मीरा और प्रभात ने किया शानदार प्रदर्शन

गोवा में चल रहे 37 वें राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेटी मीरा दास और प्रभात कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। आईटीबीपी टिहरी की खिलाड़ी मीरा दास ने 200 मीटर “कयाकिंग कैनोइंग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जबकि पुरुष वर्ग में प्रभात कुमार ने 200 मीटर के एक इवेंट में ब्रॉन्ज मैडल हासिल कर जीत अपने नाम की।

38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड

उत्तराखंड अगले साल 2024 में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। नौ नवंबर को गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के समापन पर राज्य को भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज मिलेगा। नेशनल गेम्स के 37वें सीजन का उद्घाटन पीएम मोदी ने दक्षिण गोवा के फतोर्दा में पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया था। जिसमें 28 राज्यों के एथलीट ने भाग लिया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button