Big NewsPolitics

विपक्षी एकता को ‘I.N.D.I.A’ नाम देने से भाजपा बुरी तरह बौखलाई – करन माहरा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा राज्यसभा में दिए गए प्रस्ताव में भारतीय संविधान में इंडिया शब्द को हटाने को लेकर दिया गया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विपक्षी एकता को ‘I.N.D.I.A’ नाम देने से BJP बुरी तरह बौखलाई

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा की 18 जुलाई को कर्नाटक में हुई विपक्षी दलों की बैठक और विपक्षी एकता को ‘I.N.D.I.A’ नाम दिए जाने से भाजपा बुरी तरह घबराई और बौखलाई हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस की सोची समझी रणनीति के तहत दिया गया बयान है। इस विचारधारा ने कभी भी भारतीय संविधान का सम्मान नहीं किया। डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने देश को एक अतुलनीय अभूतपूर्व संविधान दिया जिसकी पूरे विश्व में मिसाल दी जाती है।

संविधान को नष्ट करने का रचा जा रहा है सुनियोजित षड्यंत्र

भाजपाई जिस I.N.D.I.A शब्द से असहज हैं उन्होंने ही बीते सालों में भारत सरकार ने स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, खेलो इंडिया डिजिटल इंडिया शाइनिंग इंडिया जैसे कई अभियान और योजनाएं शुरु की हैं। खुद को भाजपाई BJP4india लिखते हैं यही भाजपा का दोहरा चरित्र है।

भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस संविधान को नष्ट करने का सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है। भारत का संविधान किसी जाति, धर्म, वर्ग विशेष का नहीं है। ये भारत देश की 140 करोड़ जनता का संविधान है। ये भारत का पवित्र ग्रंथ है जो हमें एकरूपता और अपने पूर्ण अधिकार प्रदान करता है।

जीते जी इस संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे

माहरा ने कहा कि ये भारत की आत्मा है और हम जीते जी इस संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे। इस लड़ाई में भारतीय संविधान में विश्वास रखने वाले समस्त देशवासियों, सभी राजनीतिक दलों एवं समाजसेवी संस्थाओं को आगे आकर ऐसी विचारधारा से लड़ना होगा। माहरा ने कहा की जिनकी राजनीति केवल विभाजनकारी नीतियों और समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती है। हमें मिलकर संविधान की रक्षा करनी होगी।

आमजन की स्वतंत्रता धीरे-धीरे की जा रही खत्म

करन माहरा ने कहा की जब जब इस देश में भाजपा सरकार आई है आमजन की स्वतंत्रता धीरे-धीरे खत्म की जा रही है। आज संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। लगातार जनता को अपनी विचारधारा के दबाव में कार्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अगर कोई सरकार के खिलाफ लिखता है, बोलता है तो उसके खिलाफ संवैधानिक संस्थाओं जैसे ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई व अन्य एजेंसियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है।

पीएम से सवाल पूछने वाली हर आवाज को दिया जाता है दबा

माहरा ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी को अपनी आलोचना पसंद नहीं उन्हें केवल अपना यश सुनना ही पसंद है। आज प्रधानमंत्री से सवाल पूछने वाली हर आवाज को दबा दिया जा रहा है। आज नौ साल के शासन के बाद भी वे लगातार जनता और प्रेस के सवालों से बचते हैं।

उन्होंने आज तक एक भी प्रेस वार्ता नहीं की है। आज देश का उत्तरपूर्वी भाजपा शासित राज्य मणिपुर जल रहा है, उस पर प्रधानमंत्री मोदी और पूरा मंत्रिमंडल मौन साधे हुए हैं। ना ही वे सदन में कभी विपक्ष के सामने बोलने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें