देहरादून: इस स्कूल में ईद पर पढ़ाई गई नमाज!, हिंदू संगठन ने जमकर काटा हंगामा

राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक प्राइवेट स्कूल पर आरोप है कि बच्चों को जबरन उर्दू पढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही स्च्होल पर आरोप है कि होली का त्योहार मनाने पर पाबंदी लगाई जाती है। जबकि ईद के दौरान सभी बच्चों को पारंपरिक वेश भूषा में आने को कहा गया।
स्कूल प्रबंधन पर जबरन उर्दू पढ़ाने के आरोप
अभिवावकों ने वसंत विहार स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल पर आरोप लगाया है कि स्कूल में होली का त्योहार मनाने पर पाबंदी लगाई जाती है। जबकि ईद के दौरान सभी बच्चों को सफेद कुर्ता-पायजामा, टोपी पहनकर स्कूल आने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही बच्चों को कोरमा लाने को कहा गया था।
इसके साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि ईद के मौके पर स्कूल आए बच्चों को स्कूल प्रबंधक ने नमाज भी पढ़ाई। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधक पर बच्चों का जबरन धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
स्कूल प्रबंधक ने दी सफाई
वही स्कूल प्रबंधक की माने तो उन्होंने कहा की ऐसा किसी भी बच्चे को नहीं कहा गया है कि उसे उर्दू पढ़ना जरूरी है। उर्दू स्कूल में पढ़ाई जरूर जाती है। लेकिन यह एक वैकल्पिक विषय है। जिसे पढ़ने के लिए किसी भी विद्यार्थी पर दबाव नहीं बनाया गया है।
हिन्दू संगठन ने जमकर काटा हंगामा
हिन्दू संगठन की तरफ से स्कूल में जमकर हंगामा काटा गया।हंगामा बढ़ता देख सूचना पर पुलिस बल और जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची देहरादून एसडीएम कुसुम चौहान ने कहा कि मामले का संज्ञान लिया जा चुका है। प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है। शिकायत अगर सही पाई गई तो निश्चित तौर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।